फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लास बंक करके साथियों संग गेस्ट हाउस पहुंची छात्राएं, पुलिस ने पांच जोड़े पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। थाना सिविल लाइन पुलिस ने बस स्टैंड के पास आदर्श नगर स्थित दो गेस्ट हाउस में रेड मारकर वहां पर पहुंचे पांच जोड़ों को पकड़ा है। पुलिस की रेड से गेस्ट हाउसों में अफरा-तफरी मच गई। गेस्ट हाउस से पकड़े गए जोड़ों को उनके परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया। जांच में सामने आया है कि इनमें से कुछ लड़कियां कोचिंग के लिए घर से आई थी और क्लास बंक कर अपने दोस्तों संग गेस्ट हाउस में पहुंच गई। बालिग होने के चलते उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी।
थाना प्रभारी अनिरूद्ध ने बताया कि सूचना मिली थी कि गेस्ट हाउसों में कुछ युवक-युवतियां आए हुए हैं। जिसके आधार पर तुरंत रेड की गई। इस दौरान कमरों के अंदर से पांच जोड़े मिले है। इनमें से कुछ युवक-युवतियां कोचिंग के लिए घर से आए थे और क्लास बंक कर गेस्ट हाउस में पहुंच गए। उनके बालिग होने के चलते उनके परिजनों से सूचित किया गया। उनके आने के बाद सभी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। गेस्ट हाउस संचालकों को सख्त निर्देश जारी किए गए है। उनके यहां कोई अनैतिक कार्य होता मिला तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संदिग्ध अवस्था में आने वाले युवक-युवतियों को गेस्ट हाउस में कमरा नहीं देने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन::::
पुलिस ने रेड के दौरान पांच जोड़ों को पकड़ा है। वह संदिग्ध अवस्था में नहीं मिले है। साथ ही वह बालिग थे, जिसके चलते उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि उनके परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया है। गेस्ट हाउस संचालकों को सख्त निर्देश दिया गया है कि कोई अनैतिक कार्य होता मिला तो ठोस कार्रवाई की जाएगी।
अनिरूद्ध, थाना प्रभारी सिविल लाइन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें