सोनीपत। राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) परीक्षा के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने जिला अनुसार परीक्षा केंद्रों का चयन किया है। सोनीपत में आवेदन करने वाले 2,733 विद्यार्थियों के लिए 10 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। वहीं, प्रदेश में आवेदन करने वाले 54,475 विद्यार्थियों के लिए 192 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
छात्रवृत्ति योजना के तहत शिक्षा बोर्ड की ओर से 30 नवंबर को विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी छात्रवृत्ति के हकदार होंगे। जिला शिक्षा विभाग को सभी केंद्रों पर नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए प्रबंध करवाने के निर्देश दिए हैं।
सभी परीक्षा केंद्रों पर तय विद्यार्थियों से 10-12 ज्यादा सीटें निर्धारित की गई हैं ताकि मौके पर गलत केंद्र पर पहुंचने वाले विद्यार्थियों के प्रवेशपत्र की जांच कर उनकी परीक्षा ली जा सके। उन्हें समय के अभाव के साथ इधर-उधर न भटकना पड़े। हालांकि शिक्षा बोर्ड की ओर से फिलहाल इस बारे पत्र जारी नहीं किया गया है।
परीक्षा करवाने का उद्देश्य
योजना का उद्देश्य जरूरतमंद मेधावी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस परीक्षा में राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 8वीं के वहीं विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे जिन्होंने कक्षा 7वीं राजकीय विद्यालयों से उत्तीर्ण की है। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रतिमाह 1000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा में विद्यार्थियों की मानसिक योग्यता को जांचने के लिए गणित, विज्ञान व सामान्य ज्ञान पर आधारित 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी।
किस जिले में बनें कितने केंद्र
जिला परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र
सोनीपत 2733 10
रोहतक 1493 05
झज्जर 1379 05
अंबाला 3759 13
भिवानी 2240 08
चरखी दादरी 1061 04
फरीदाबाद 1442 05
फतेहाबाद 2766 10
गुरुग्राम 3375 12
हिसार 3511 12
जींद 2984 10
कैथल 3142 11
करनाल 3197 11
कुरुक्षेत्र 2411 08
महेंद्रगढ़ 1848 07
नूंह 1845 07
पलवल 1512 06
पंचकूला 1463 05
पानीपत 4194 14
रेवाड़ी 2170 08
सिरसा 4006 14
यमुनानगर 1944 07
सोनीपत में किस केंद्र पर कितने विद्यार्थी दे सकते हैं परीक्षा
केंद्र का नाम कुल सीटें
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जटवाड़ा 312
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा 312
आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोनीपत 312
आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, काठ मंडी 312
डीवी पब्लिक स्कूल, सोनीपत 312
दून वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोनीपत 312
गीता विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोनीपत 312
हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोनीपत 259
रामजस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोविंद नगर 253
एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोनीपत 166
एनएमएमएस छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारित किए जा चुके हैं। जिले में 30 नवंबर को 10 केंद्रों पर 2733 विद्यार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। विद्यार्थियों को प्रवेशपत्र वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। -नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत।