फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड की परीक्षाएं 7 से शुरू, 105 सेंटरों के लिए पहुंची परीक्षा सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड की परीक्षाएं 7 से शुरू, 105 सेंटरों के लिए पहुंची परीक्षा सामग्री
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10 वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 7 मार्च से शुरू हो रही है। परीक्षा कराने के लिए जिले में बोर्ड की ओर से 105 परीक्षा केंद्र बनाए है। बोर्ड से रविवार को राजकीय विद्यालय मॉडल टाउन के स्ट्रांग रूम में परीक्षा सामग्री पहुंची।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से सुपरिंटेंडेंट ईश्वर सिंह नागर ने बताया कि परीक्षा केंद्र अधीक्षक के लिए बोर्ड की ओर से सभी सामग्री रविवार को यहां पहुंची है। कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा सामग्री को सोमवार को सभी परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को दिया जाएगा। केंद्र अधीक्षक को दी जाने वाले सामग्री में परीक्षार्थियों के लिए हस्ताक्षर शीट, निर्देश पुस्तिका सहित कई मोहरें भी शामिल है। इसके अलावा 10वीं व 12वीं कक्षा के प्रश्न पत्र भी स्ट्रांग रूम में रखवा दिए गए है। जिले में बोर्ड की परीक्षा में लगभग 37 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई की परीक्षा आज से शुरू
सीबीएसई की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो रही है, जिसके लिए भी स्कूलों ने पूरी तैयारी कर ली है। जिले में लगभग 26 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनके लिए जिले में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए है, जिनपर पूरी तरह से व्यवस्था सुदृढ़ की गई है। जिससे परीक्षा के दौरान कोई भी किसी तरह का व्यवधान नहीं कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें