सोनीपत। शिक्षण संस्थानों में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जहां बच्चों ने देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए और तिरंगे को सलामी दी गई। किसी जगह नाटकों के माध्यम से देश की आजादी के बारे में बताया गया और आजादी के लिए शहीद होने वालों को नमन किया गया।
जेकेपी में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
रतनगढ़ स्थित जेकेपी इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन अशोक शर्मा व स्कूल प्राचार्य मुकेश रुहिल ने तिरंगा झंडा फहराकर सलामी दी। इसके बाद छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
स्वर्णप्रस्थ पब्लिक स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस
स्वर्णप्रस्थ पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष एसके जैन ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद प्रधानाचार्य डॉ. संजीव एम. लयाल, उपप्रधानाचार्या गायत्री कंवर, मुख्याध्यापिका मनवीन संधु ने राष्ट्र ध्वज को सलामी दी। विद्यालय प्रबंध समिति के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स वीके बंसल, सुशील गुप्ता, आनंद बंसल, नितिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
जेपी जैन में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए
जेपी जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 71वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। विद्यालय प्रबंध समिति के वाइस चेयरमैन श्रीपाल जैन व प्राचार्य प्रभुदयाल शर्मा ने ध्वजारोहण किया। मुख्यातिथि के तौर पर मनोज शर्मा ने शिरकत की। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति गीत, भाषण, कविताएं एवं नृत्य पेश किए। इस मौके पर रामफल शर्मा, एसके गौड़, मुकेश शर्मा, मांगे राम शर्मा, जगबीर सिंह, दिलीप पांडे, अरशद अली, आंचल जैन, पूनम त्यागी आदि मौजूद रहे।
गेटवे में बच्चों ने किया मार्च पास्ट
गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छात्रों ने मार्चपास्ट किया। इसके बाद स्कूल चेयरमैन हरिप्रकाश मंगला ने ध्वजारोहण किया। वहीं छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर डायरेक्टर राकेश अग्रवाल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राहुल मंगला, साहिल अग्रवाल, गेटवे इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य विजय मित्तल, स्कूल प्राचार्य प्रवीन मस्ता, मुख्याध्यापिका इंदू ढींगड़ा आदि मौजूद रहे।
निफ्टम में मनाया स्वतंत्रता दिवस
कुंडली स्थित निफ्टम में कुलपति डॉ. चिंदी वसुदेवप्पा ने 71वें स्वाधीनता पर्व पर ध्वजारोहण किया। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को देश में खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देने का आह्वान किया। इस मौके पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया।
मुरथल विवि में रजिस्ट्रार ने फहराया झंडा
मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रजिस्ट्रार केपी सिंह ने तिरंगा झंडा लहराया। साथ ही उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। इसके बाद प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। अंत में शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. बीपी मलिक ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों व शिक्षकों का धन्यवाद किया।
लैंडमार्क स्कूल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
गोहाना के लैंडमार्क इंटरनेशनल स्कूल में 71वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल के एमडी कर्नल आरके हुड्डा ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। स्कूली बच्चों ने देश भक्ति से भरपूर कार्यक्रम पेश किए। प्राचार्या मीना हुड्डा ने स्कूली बच्चों व स्टॉफ को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
बीपीएस मेडिकल कॉलेज में ध्वजारोहण कर पौधरोपण किया
खानपुर कलां स्थित भक्त फूलसिंह महिला मेडिकल कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निदेशक डॉ. पीएस गहलोत ने ध्वजारोहण के साथ सलामी दी। इसके बाद संस्थान में पौधरोपण किया। इस मौके पर डॉ. देवेंद्र चहल, अनुपम लोहिया, अंजूबाला, स्टॉफ नर्स अंजू देवी, रविंद्र, रीटा, सोमवीर, रामजुवारी, कृष्ण, अजय, दीपक सोनी, नीलम और विजय आदि को सम्मानित किया।