सोनीपत। राजीव कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। बाइक मालिक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। राजीव कॉलोनी निवासी चांद सिंह ने सदर थाने में शिकायत दी कि वह किसी काम से बाहर गया था। घर लौटने पर उसने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी कर दी। बाइक रात के समय बाहर ही भूल गया। जब सुबह उठा तो गली से बाइक गायब थी। युवक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।