फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बुनियाद लेवल-3 की 191 ने दी परीक्षा, 32 रहे अनुपस्थित

Fri, 26 Apr 2024 10:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा देते वि
विज्ञापन
सोनीपत। शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना मिशन बुनियाद के लेवल-3 की परीक्षा में 85.65 फीसदी विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र में शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा को नकल रहित संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारी की गई थी।
विज्ञापन

बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा में 223 विद्यार्थियों का पंजीकरण किया गया था। इन सभी विद्यार्थियों ने लेवल-2 की परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी। शुक्रवार को आयोजित की गई बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा में 223 में से 191 विद्यार्थियों ने ही उपस्थिति दर्ज करवाई और 32 विद्यार्थी अनुपस्थिति रहे। परीक्षा के बेहतर संचालन के लिए जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुरेंद्र सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों में 104 लड़के व 87 लड़कियां रहीं।
एक घंटा पहले पहुंचने के दिए गए थे निर्देश
बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा सुबह 10 बजे आयोजित की गई। इसके लिए सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए थे, ताकि पंजीकरण प्रक्रिया सहित अन्य निर्देशों के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया जा सके। हालांकि परीक्षा शुरू होने तक भी विद्यार्थी आते रहे। सभी को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के दौरान विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र व पहचान पत्र की जांच के बाद प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन




आधे घंटे की परीक्षा में देने थे छह प्रश्नों के उत्तर
बुनियादी लेवल-3 की परीक्षा का समय आधा घंटा निर्धारित किया गया था। सुबह 10 बजे परीक्षा शुरू कर दी थी। इसमें विद्यार्थियों को सब्जेक्टिव टाइप के छह प्रश्नों के उत्तर देने थे। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले विद्यार्थियों ने पेपर को आसान बताया। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय में ही सभी प्रश्नों के उत्तर लिख दिए थे।

वर्जन

बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा के लिए गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इसमें 223 विद्यार्थियों में 191 विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे। 32 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई है। परीक्षा का परिणाम जल्द जारी कर दिया जाएगा।-सुरेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सोनीपत।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें