फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मोबाइल टाॅवर से रिमोट रेडियो यूनिट चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। शिव नगर में दो युवक खुद को कंपनी का कर्मचारी बताकर मोबाइल टावर से रिमोट रेडियो यूनिट (आरआरयू) चोरी कर ले गए। टाॅवर के सिक्योरिटी सुपरवाइजर ने इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने युवकों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पानीपत के मतलौडा निवासी संदीप ने बताया कि वह जींद की एक सिक्योरिटी कंपनी में सुपरवाइजर है। वह मोबाइल टाॅवर की पेट्रोलिंग करते हैं। उसकी कंपनी ने शिव नगर में एक मोबाइल टाॅवर लगाया हुआ है। बीते सप्ताह 20 अप्रैल को शाम करीब चार बजे टाॅवर से रेंज बंद हो गई थी। दूसरे दिन वह जांच करने के लिए शिव नगर में गए। टाॅवर से दो आरआरयू गायब मिले। टाॅवर पर काम कर रहे युवक भीम बताया कि टाॅवर पर दो युवक आए थे। उन्होंने स्वयं को कंपनी का कर्मचारी बताया था। कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ करने पर पता चला कि कंपनी का कोई भी कर्मचारी उस दिन टाॅवर पर नहीं आया था। संदीप ने टावर से आरआरयू चोरी होने पर दोनों युवकों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें