संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने वीरवार को सेक्टर-15 स्थित निजी कार्यालय में महम हलके के 19 सरपंचों का पार्टी में स्वागत किया।
उन्होंने पार्टी में पूरा मान-सम्मान मिलने का भरोसा दिया। उन्होंने इससे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ‘गुरुजी’ की जयंती पर उन्हें नमन किया।
अर्जुन अवॉर्डी, पूर्व भारतीय कबड्डी कप्तान दीपक के नेतृत्व में रोहतक जिले से 21 गांव के सरपंच सोनीपत पहुंचे। भाजपा में शामिल होने वालो में लाखन माजरा के सरपंच संदीप राठी, भैणी चंद्रपाल के सरपंच शिवराज, खरैंटी के सरपंच जगबीर पहलवान, गोपालपुर खुर्द के सरपंच भंवर सिंह समर, भगवतीपुर के सरपंच यशबीर शामिल है।
इनके अलावा सिंहपुरा कलां के सरपंच सुमित, भैणी मातो के सरपंच रणधीर सिंह, गोपालपुर कलां के सरपंच राजेंद्र समर, निड़ाना के सरपंच अन्नू, खरकड़ा के सरपंच राजीव, मोखरा रोज के सरपंच श्रवण कुमार, मोखरी खेड़ी के सरपंच जितेंद्र, इंद्रगढ़ के सरपंच विनोद शामिल हुए।
वहीं, बहु जमालपुर के सरपंच संजय, डोग के सरंपच प्रदीप, चांदी से सरपंच प्रतिनिधि रिकेंद्र, सैमान के सरपंच लाला, घड़ावठी के सरपंच रवि, पूर्व चेयरमैन सुनील ने भी भाजपा में अपनी आस्था जताई।