फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल के लिए :::::::: क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर ठगी के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में साइबर ठगी के आरोपी। स्रोत : पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सोनीपत। अंतरराज्यीय साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए साइबर थाना पुलिस ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर 23 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों करनाल जिले के रहने वाले सोनू, दिनेश, पप्पू और रमेशचंद को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने ठगी गई राशि में से 9,14,256 रुपये बैंक खातों में फ्रीज करवा दिए हैं जबकि 29,500 रुपये नकद व बैंक के माध्यम से बरामद किए गए हैं। सभी गिरफ्तार आरोपितों को अदालत में पेश किया गया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता सेक्टर-12 निवासी रमेश लाल को 16 सितंबर 2025 को टेलीग्राम पर एक महिला की कॉल आई थी। उसने खुद को लिवरपुल (यूके) निवासी श्रुति बताया था। उसने क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर व्हाट्सएप लिंक के जरिए एक फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म से जोड़ दिया।
शुरुआत में शिकायतकर्ता से दो लाख रुपये निवेश कराए गए। उस पर लाभ दिखाकर विश्वास में लिया गया। इसके बाद 25 अक्टूबर से 19 नवंबर 2025 के बीच आरटीजीएस, एनईएफटी और यूपीआई के माध्यम से कुल 23 लाख रुपये विभिन्न खातों में जमा करवा लिए गए।
फर्जी वेबसाइट पर शिकायतकर्ता को 2.33 करोड़ रुपये का लाभ दिखाया गया। राशि निकालने के लिए 19.85 लाख रुपये टैक्स के रूप में जमा कराने के लिए कहा गया। टैक्स न देने पर खाता फ्रीज करने की धमकी दी गई। इसके बाद शिकायतकर्ता को ठगी का अहसास हुआ। उसने साइबर थाना सोनीपत में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

थाना साइबर सोनीपत के निरीक्षक बसंत कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी जांच, बैंकिंग ट्रांजेक्शन आदि की जांच करते हुए चारों आरोपियों तक पहुंची और उन्हें करनाल से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें