फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बिजली समस्या के समाधान की मांग

Thu, 07 Nov 2024 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 34. सोनीपत के राई ​स्थित बिजली कार्यालय में उपमंडल अ​भियंता रविंद्र पंवार को मांगपत्र सौंप
विज्ञापन
सोनीपत। गांव भैरा बांकीपुर में बिजली समस्या के समाधान कराने के लिए सरपंच प्रतिनिधि जयराम शर्मा ने उपमंडल अभियंता रविंद्र पंवार को मांगपत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि बैकवर्ड मोहल्ला और मंदिर के पास ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के चलते लगातार बिजली के कट लग रहे हैं। इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। ऐसे में वहां पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाए।
विज्ञापन

पुराने तारों को हटवाकर नई केबल बिछाई जाए। जिससे हवा के दौरान तारों के आपस में टकराने के कारण निकलने वाली चिंगारी से लोगों को राहत मिल सके। साथ ही मंदिर चौक के पास रखे ट्रांसफार्मर को खाली जमीन पर रखे जाए। इस पर उपमंडल अभियंता ने जल्द निरीक्षण के बाद समस्या का निवारण कराने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें