फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल में मशीन खराब होने से रूकी पेराई, किसानों ने घपले का आरोप लगा किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शुगर मिल में मशीन खराब होने से रुकी गन्ना पेराई, किसानों ने किया हंगामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूूरो
सोनीपत। शुगर मिल की मशीन में सोमवार को एक बार फिर खराबी आने से गन्ना पेराई रुक गई। मिल रुकते ही किसानों में आक्रोश फैल गया और मिल गेट पर गन्ना लेकर खड़े किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। मिल बंद होने से गन्ने की लदी ट्रालियों की लाइन लग गई। किसानों का आरोप है कि मिल की क्षमता बढ़ाए जाने में हुए घपले की वजह से ही मशीनें काम नहीं कर रही हैं। इसमें करोड़ों का घपला हुआ है। इस घपले की चल रही जांच भी दबाने की कोशिश की जा रही है। केन मैनेजर के समझाने के बाद किसान शांत हुए। जबकि शुगर मिल को दोबारा 11 घंटे बाद शुरू किया जा सका।
विज्ञापन

सोनीपत शुगर मिल की पेराई क्षमता पिछले सत्र तक केवल 1600 टन प्रतिदिन थी, जिसे बढ़ाकर 2200 टन किया गया है। मिल की पेराई क्षमता बढ़ाए जाने के लिए मशीनों को बेहतर किया गया था तो वहां मशीनें भी बदली गई थीं। मिल की पेराई क्षमता बढ़ाए जाने के बाद सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर से शुभारंभ जरूर करा लिया गया, लेकिन उसके बाद से शुगर मिल केवल दो माह में 15 से ज्यादा बार बंद हो चुका है। इस कारण ही किसान लगातार मिल की क्षमता बढ़ाए जाने में घपला होने का आरोप लगा रहे हैं। जिसकी शुगर फेड के चेयरमैन ने जांच भी शुरू करा दी है। इसके बावजूद हालात नहीं सुधर रहे हैं। सोमवार को सुबह करीब 3.30 बजे शुगर मिल की मशीन में अचानक खराबी आ गई। जिसके चलते गन्ना पेराई का कार्य बंद हो गया। जिससे वहां गन्ना लेकर पहुंचे किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। किसान ने आरोप लगाया कि एडीसी के नेतृत्व में मिल के क्षमता बढ़ाने में हुए घपले की जांच शुरू हुई थी, वह जांच अभी ठंडे बस्ते में पड़ी हुई है। मिल के अंदर तौल करते समय वजन काटा जा रहा है। मिल के अंदर कैंटीन व रेस्ट हाउस में सफाई की व्यवस्था नहीं है। मिल प्रबंधन की ओर से किसानों की अनदेखी की जा रही है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों के हंगामा करने के बाद केन मैनेजर वहां पहुंचे और उनको शांत कराया। जिसके बाद सोमवार को लगभग डेढ़ बजे मशीन ठीक करके पेराई शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें