फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण पदक विजेता अंजू का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वर्ण पदक विजेता अंजू का किया स्वागत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के सुभाष स्टेडियम की पहलवान अंजू ने राज्य स्तरीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। विजेता पहलवान का सुभाष स्टेडियम में स्वागत किया गया। भारतीय महिला कुश्ती टीम के चीफ कोच कुलदीप मलिक ने विजेता पहलवान को बधाई दी है।
विज्ञापन

अंतराष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक राज सिंह छिक्कारा ने बताया कि सुभाष स्टेडियम की पहलवान अंजू कुमारी ने गुरु सदन स्कूल में आयोजित हुई राज्य स्तरीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। अंजू ने प्रतियोगिता में 55 किलोग्राम भारवर्ग में भाग लेकर यह उपलब्धि पाई। अंजू अब राष्ट्रीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। गांव खेवड़ा निवासी जगदीश पहलवान की लाडली अंजू ने अपनी प्रतिभा के बल पर बेहतर प्रदर्शन किया है। सुभाष स्टेडियम में हुए स्वागत समारोह में भारतीय महिला कुश्ती टीम के चीफ कोच कुलदीप मलिक ने कहा कि देश की बेटियां लगातार बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने कहा कि अंजू उभरती हुई पहलवान है। वह अंतरराष्ट्रीय फलक पर देश का नाम रोशन करेगी। इस दौरान जगबीर मलिक, शमशेर पहलवान, विरेंद्र मलिक, दरियाव खलीफा ने अंजू को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें