फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खरखौदा में 18 सफाई कर्मचारी बर्खास्त, 13 सितंबर तक बढ़ाई हड़ताल

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में नगर निगम कार्यालय में गेट पर बैठे हड़ताली कर्मचारी। स्राेत: संघ
विज्ञापन
सोनीपत। सफाई व दमकल कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को 35वें दिन भी जारी रही। खरखौदा नगरपालिका कार्यालय में धरने पर बैठे 18 सफाई कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया। नोटिस मिलने पर कर्मचारियों ने विरोध जताया। नगर निगम कार्यालय परिसर स्थित धरनास्थल पर करनाल के कुलदीप उर्फ काली और कुरुक्षेत्र के रोहित की आत्मिक शांति के लिए शोक सभा हुई। इसके बाद हड़ताल 13 सितंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान देशराज नैन और नगरपालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने कहा कि सरकार 13 हजार सफाई कर्मचारियों और 1250 फायर कर्मचारियों को पक्का करे तथा ठेकेदारी प्रथा खत्म करे। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
धरने को भीम किशोर, मोनिका एडवोकेट, विनोद कटारिया, मुकेश हुड्डा और पूनम राठी ने समर्थन दिया। इस दौरान कमलेश, कांता, कमलेश, बबीता, राजरानी, वरिष्ठ उपप्रधान विरेंद्र, ओमप्रकाश, विजय कुमार और संदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें