फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सफाईकर्मियों ने उल्टी झाड़ू पकड़ कर शहर में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
गन्नौर में अपनी मांगों लेकर झाडू के साथ प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को हड़ताल के बीच हाथों में उल्टी झाड़ू लेकर शहर में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगें पूरी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से आंदोलन के बावजूद उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने वाले कर्मचारियों की अनदेखी की जा रही है। हड़ताल के कारण शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। नगरपालिका सचिव प्रदीप खर्ब ने बताया कि दो पक्के कर्मचारियों ने बुधवार को ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। उन्होंने कहा कि अन्य कर्मचारी बृहस्पतिवार को काम पर नहीं लौटे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें