खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की छापेमारी में जब्त 18 सिलेंडर के साथ विभाग की टीम। स्रोत : प्रवक्ता
गोहाना। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने सोमवार को प्रतिष्ठानों पर छापा डालकर 18 गैस सिलिंडर जब्त किए हैंं। टीम का नेतृत्व निरीक्षक कर्ण कौशिक ने किया। उनके साथ उप निरीक्षक दमन सिंह, अमित कुमार, धर्मबीर और सहायक अनिरुद्ध भी मौजूद रहे।
टीम की तरफ से जब्त किए गए सिलिंडरों में 8 में कुछ गैस मिली है। छह छोटे सिलिंडर खाली मिले हैं जबकि 4 बड़े सिलिंडर भी जब्त किए गए हैं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। संवाद