फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बेटे को अमेरिका में नौकरी दिलाने के नाम पर 17.48 लाख ठगे

Mon, 09 Dec 2024 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव दीपालपुर के ग्रामीण को झांसे में लेकर बेटे को अमेरिका में नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठग ने 17.48 लाख रुपये ठग लिये। साइबर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव दीपालपुर निवासी प्रताप ने पुलिस को बताया कि 23 जनवरी को व्हाट्सएप पर कॉल आई थी। दूसरी तरफ से बोल रहे युवक ने कहा था कि वह गुजरात के रहने वाले हैं और हाल में अमेरिका में रहते हैं। इसके बाद उनमें दोस्ती हो गई और बातचीत होने लगी। युवक ने उनके बेटे जोगेंद्र को अमेरिका की कंपनी में नौकरी लगवाने की बात कही थी। उसने पांच लाख रुपये का खर्च आने की बात कही थी।
जनरल माइल्स इंडस्ट्रीज का नियुक्ति पत्र उनके पास भेज दिया। इसके बाद वीजा के लिए 50 हजार रुपये ट्रांसफर करवाए। उसने किसी न किसी बहाने से 5 फरवरी से 17 अप्रैल तक 45 बार में 17,48,495 रुपये ट्रांसफर करवा लिए और फिर बातचीत बंद कर दी। उन्हें ठगी का अहसास हुआ तो मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें