फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर साल 20 लाख लोगों की सेहत सुधार रहा निरंकारी मिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
हर साल 20 लाख लोगों की सेहत सुधार रहा निरंकारी मिशन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। निरंकारी मिशन से ऐसे ही समाजसेवा का संदेश नहीं मिलता है, बल्कि मिशन जितनी बड़े स्तर पर समाजसेवा कर रहा है। उसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है जो युवाओं व महिलाओं को सशक्त बनाने के अलावा हर साल 20 लाख लोगों की सेहत भी सुधार रहा है। इस समय लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर रखना ही सबसे बड़ी चुनौती है, लेकिन निरंकारी मिशन के सहारे हर कोई खुद की बीमारी को दूर कर रहा है। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए इस साल से निरंकारी राजमाता स्कालरशिप स्कीम भी मिशन की ओर से शुरू कर दी गई है, जिसमें महिला शिक्षा के लिए बराबरी की हिस्सेदारी दी गई है।
लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए निरंकारी मिशन ने 1988 में बीड़ा उठाया था जो इस समय काफी रफ्तार पकड़ चुका है। हर किसी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए निरंकारी मिशन की ओर से चार हॉस्पिटल दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई व इलाहाबाद में चलाए जा रहे हैं तो देशभर में 167 चैरिटेबल डिस्पेंसरी भी चल रही हैं। जिनमें 107 एलोपैथिक डिस्पेंसरी हैं तो 58 होम्योपैथिक व दो आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी हैं। निरंकारी मिशन की ओर से ऐसे गांवों तक भी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं, जहां स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना किसी चुनौती से कम नहीं है। उसके लिए ही 13 मोबाइल डिस्पेंसरी चलाई जा रही हैं। मिशन के 5 डेंटल केयर सेंटर व 3 फिजियोथेरेपी सेंटर भी चल रहे हैं। इनके सहारे ही लोगों की सेहत सुधारी जा रही है और हर साल 20 लाख लोगों को इनका लाभ देने का दावा खुद निरंकारी मिशन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
राजमाता स्कालरशिप स्कीम भी लांच, छात्र-छात्राओं का संवरेगा भविष्य
निरंकारी मिशन ने समाजसेवा में एक कदम ओर आगे बढ़ाया है जो इस साल से बढ़ाया गया है। जिसमें निरंकारी राजमाता स्कालरशिप स्कीम की शुरूआत की गई है। इस स्कीम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को 12वीं के बाद प्रोफेशनल व टेक्निकल कोर्स के लिए स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसमें भी महिला शिक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है और 50 प्रतिशत हिस्सेदारी छात्राओं की रखी गई है। शिक्षा के अलावा स्टेट व नेशनल स्तर पर खेल व कल्चरल एक्टिविटी करने वालों को भी स्कालरशिप में शामिल किया जा सकता है। इस तरह निरंकारी राजमाता स्कालरशिप स्कीम का काफी फायदा ऐसे परिवार उठा सकते हैं जो अपने बच्चों को 12वीं के बाद आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण शिक्षा दिलाने में परेशानी झेलते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें