फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल में मदवि ने इलाहाबाद विवि व दिल्ली विवि ने थापर विवि को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
क्वार्टर फाइनल में मदवि ने इलाहाबाद विवि व दिल्ली विवि ने थापर विवि को हराया
विज्ञापन

- आज खेले जाएंगें अंतर विवि लॉन टेनिस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल के चार मैच
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। मुरथल विवि में चल रही उत्तर क्षेत्रीय अंतर विवि लॉन टेनिस प्रतियोगिता के दौरान रविवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। जहां महर्षि दयानंद विवि रोहतक ने इलाहाबाद विवि की टीम को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जबकि महिलाओं की प्रतिस्पर्धा में दिल्ली विवि की टीम ने थापर विवि की टीम को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल के चार मैच सोमवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजक सचिव डा.बिरेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि पुरुषों की प्रतियोगिता के पहले क्वार्टर फाइनल में महर्षि दयानंद विवि रोहतक ने इलाहाबाद विवि की टीम को 3-0 से पराजित किया। द्वितीय क्वार्टर मुकबाले में पीयू, चंडीगढ ने इलाहाबाद स्टेट विवि की टीम को 3-0 से हराया। जबकि तीसरे मैच में पीयू पटियाला की टीम ने कुरूक्षेत्र विवि की टीम को 3-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। चौथे मैच में जीएनडीयू, अमृतसर की टीम ने आईपीयू, दिल्ली की टीम को 3-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। रविवार को ही महिलाओं की टीम के मध्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। सभी मुकाबले एकतरफा रहे। पहला क्वार्टर फाइनल में महर्षि दयानंद विवि रोहतक ने लखनऊ विवि की टीम को 2-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में दिल्ली विवि की टीम ने थापर विवि की टीम को 2-0 से हराया। तीसरे क्वार्टर फाइनल में पीयू चंडीगढ़ की टीम ने आईपीयू दिल्ली की टीम को 2-0 से मात दी। चौथे मैच में पीयू पटियाला की टीम ने जएमआई, दिल्ली की टीम को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस दौरान प्रतियोगिता की पर्यवेक्षक प्रो. शालिनी मल्होत्रा, डा. राकेश मलिक, लॉन टेनिस ऑफिशियल बीरबल वढेरा, निखिल हुड्डा, राहुल, गजेंद्र, श्रवण, विक्की, जितेश, शंभू व भूपेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें