फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाजाम में फंसे ट्रकों में 6 करोड़ की खाद्य सामग्री खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
अंकित चौहान
विज्ञापन

सोनीपत।
बहालगढ़ से यूपी के बागपत तक लगे 28 किमी लंबे महाजाम में केवल वाहन चालकों को परेशानी ही नहीं हुई, बल्कि ट्रकों में ले जाई जा रही करीब छह करोड़ रुपये की खाद्य सामग्री भी खराब हो गई। राजस्थान से यूपी के मेरठ जा रहे दूध के कई टैंकर भी जाम में फंसे रहे, जिसमें भरा तीन करोड़ का दूध खराब हो गया। वहीं, हरियाणा की ओर से जाने और यूपी की ओर से आने वाले ट्रकों में फल व सब्जी भी खराब हो गए। इसके अलावा जाम में फंसने से वाहनों में लाखों रुपये का तेल भी फुंक गया। वाहन चालकों ने इसके लिए प्रशासन और पुलिस को जिम्मेदार बताया है, जिन्होंने जाम लगने के बाद सक्रियता नहीं दिखाई।
विज्ञापन


राजस्थान से दूध का टैंकर लेकर आए बिहार के शील कुमार ने बताया कि मेरठ की कई फैक्ट्रियों में राजस्थान से दूध आता है और उसकी सप्लाई रोजाना होती है, जिससे मेरठ की फैक्ट्रियों में उसकी पैकिंग के साथ ही अन्य उत्पाद बनाए जाते हैं। उसके बाद उन उत्पादों को बाजार में सप्लाई किया जाता है। शील कुमार ने बताया कि उनके साथ ही राजस्थान से 28 अन्य लोग सोमवार रात को दूध के टैंकर लेकर चले थे। वह सभी कुछ दूरी पर आगे-पीछे थे और वह सभी जाम में फंस गए। उस दूध को 20-25 घंटे में पहुंचाना होता है, लेकिन उनको जाम में फंसे हुए ही 22 घंटे हो गए और वह 12 घंटे पहले दूध लेकर चले थे। उन्होंने इस बारे में फैक्टरी मालिकों को बता दिया है। अब यह दूध किसी काम का नहीं रहा है। हापुड़ जिले के गढ़ से ट्रक में आम भरकर लाए गढ़ के रहने वाले अहसान अली ने बताया कि उनको आम पंजाब पहुंचाना है। आम किसी भी तरह से रास्ते में खराब हो जाता है तो वह उनकी जिम्मेदारी होती है। आम सड़ना शुरू हो गया है और उसमें से बदबू आने लगी है। अहसान अली ने बताया कि बुधवार को पूरा दिन इस इंतजार में खाना भी नहीं खाया कि कभी जाम खुल जाए और उनको तुरंत ट्रक आगे बढ़ाना पड़े। अब जाम नहीं खुलता देखकर ही एक होटल पर खाना खाने के पहुंचे। इस तरह लगभग 6 करोड़ की खाद्य सामग्री व अन्य सामान जाम में खराब हो गया।
विज्ञापन


महाजाम में फंसे ट्रकों में छह करोड़ की खाद्य सामग्री खराब
राजस्थान से टैंकर में मेरठ जा रहा लगभग तीन करोड़ का दूध खराब हुआ
ट्रक धूप में खड़े रहने के कारण उनमें भरी सब्जी और फल भी सड़े
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें