फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्वतंत्रता दिवस पर शिविर में 171 यूनिट रक्तदान

विज्ञापन
फोटो : अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन की ओर से महाराजा अग्रसेन भवन में लगाए रक्तदान शिविर मे
विज्ञापन
सोनीपत। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन की ओर से महाराजा अग्रसेन भवन, सेक्टर-14 में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 171 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, जिनमें 10 महिलाएं भी शामिल रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत तिरंगा यात्रा से हुई। खाटूश्याम मंदिर से शुरू हुई यात्रा गुड़ मंडी, तिरंगा चौक, गोहाना रोड फ्लाईओवर और बस स्टैंड होते हुए अग्रसेन भवन पहुंची।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा को डॉ. सुरेश कानन गोयल और महावीर प्रसाद मित्तल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद महाराजा अग्रसेन भवन में वीरेंद्र बंसल और अन्य अतिथियों ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, पूर्व मंत्री कविता जैन, विधायक निखिल मदान, सोनीपत कांग्रेस जिला अध्यक्ष कमल दीवान, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष संजीव दहिया, हरि प्रकाश मंगला समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

फोटो : अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन की ओर से महाराजा अग्रसेन भवन में लगाए रक्तदान शिविर मे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें