फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमने पाकिस्तान के किए दो टुकड़े, भावी पीढ़ी चार करे : जीडी बख्शी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमने पाकिस्तान के किए दो टुकड़े, भावी पीढ़ी चार करे : जीडी बख्शी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) जीडी बक्शी ने कहा कि हमने पाकिस्तान के दो टुकड़े किए थे। अब भावी पीढ़ी से उम्मीद करते हैं कि वह पाकिस्तान के चार टुकड़े कर दे। उन्होंने कहा कि हमारा इतिहास ऐसा रहा है कि हम हमेशा अपनी फूट के कारण ही दूसरों का शिकार होते रहे हैं। फूट का फायदा उठाकर बाहरी ताकतों ने हिंदुस्तान को कमजोर किया, लेकिन अब देश को एक होना पड़ेगा। पाकिस्तान जैसे दुश्मन को सबक सिखाने के लिए उसे जवाब देना जरूरी है।
वह मंगलवार को सोनीपत के गेटवे स्कूल स्कूल में आयोजित वॉयस ऑफ यूनिटी कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मेजर जनरल बख्शी ने कहा कि जरूरत संगठित होकर काम करने की है। कश्मीर में पाक ने बवाल मचा रखा है। उन्होंने कहा कि राफेल के नाम पर बिना बात ही हो-हल्ला हो रहा है। भारतीय सेना को बोफोर्स तोप मिलने में 30 साल लग गए। लड़ाकू विमानों के मामले में भी हालात ऐसे ही हैं। एयरफोर्स विमानों की कमी को झेल रही है। जल्द ही विमान एयरफोर्स में शामिल होने चाहिए। हरियाणा व पंजाब के सबसे ज्यादा जवान शहीद होते हैं। हथियार अच्छे हों, तो हमारे जवान और अधिक ताकत से लड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश के अंदर जात, पात व धर्म के नाम पर लड़ाई नहीं होनी चाहिए। अगर देश में एकता रहेगी तो जल्द सुपर पॉवर बन सकते हैं। पाकिस्तान को अपने किए की जो कीमत चुकानी चाहिए थी, वह आज तक नहीं चुकाई है। सेना ने एक साल पहले सर्जिकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान को सिर्फ एक संकेत दिया था कि वह सावधान हो जाए। उसके बाद भी पाकिस्तान पर कोई असर नहीं पड़ा। अब देश की सेना को आतंकियों को खत्म करना है तो पाकिस्तान के अंदर घुसकर लड़ाई लड़ने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें