फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते दिल्ली में भारी वाहनों की नो-एंट्री, हाईवे पर रात को चार घंटे फंसे रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते दिल्ली में भारी वाहनों की नो-एंट्री, हाईवे पर रात को चार घंटे फंसे रहे वाहन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। दिल्ली में राजपथ पर स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल भारी वाहन चालकों के साथ अन्य वाहन चालकों के लिए भी मुसीबत बन गई। फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते रविवार शाम पांच बजे से ही दिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया। पुलिस ने भारी वाहनों को कुंडली बार्डर से पहले ही रोक दिया। सोनीपत पुलिस ने हाईवे पर अलग-अलग स्थानों पर नाके लगाकर वाहनों को सड़क किनारे रोक दिया। जिससे हाईवे पर रात दस बजे स्थित बिगड़ गई और कुंडली से गन्नौर तक जाम लग गया। भारी वाहनों के सड़क किनारे खड़े होने से अन्य वाहन भी जाम में फंस गए। जिसके चलते पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
रात को ही डीएसपी मुकेश जाखड़ हाईवे पर पहुंचे और भारी वाहनों को सड़क से हटवाना शुरू किया। सबसे पहले कुंडली बार्डर के पास खड़े वाहनों को औद्योगिक क्षेत्र में खड़ा करवाया गया। बाद में राई के पास भारी वाहनों को राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में खड़ा करवाया। इसके बाद भी स्थिति पर कंट्रोल नहीं होने पर सेक्टर-7 रोड पर भारी वाहन खड़े किए गए। इसके बाद गन्नौर के पास अंतरराष्ट्रीय सब्जी मंडी का गेट खुलवाकर सैकड़ों ट्रकों को खड़ा कराया गया। साथ ही हलदाना बार्डर पर भी पुलिस टीम खड़ी कर पानीपत क्षेत्र में भारी वाहनों को रुकवाया गया। इसके बाद करीब दो बजे जाकर स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन

पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर लगाए थे नाके
जीटी रोड पर पुलिस टीम ने कुंडली के साथ ही हाईवे पर कई स्थानों पर पर नाका लगाया था। जहां पर भारी वाहनों को रोक दिया गया था। इसी कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई और भीषण जाम लग गया। हाईवे पर जाम की स्थिति बनने के बाद केजीपी के रास्ते भी बहुत से भारी व हलके वाहनों को निकाला गया। यूपी की तरफ जाने वाले वाहनों को केजीपी से ही गुजारा गया।

दिन के समय दिल्ली में नहीं जा सकते भारी वाहन
वाहन चालकों ने बताया कि कुंडली बार्डर से आगे दिल्ली में सुबह आठ से रात के आठ बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर वैसे ही पाबंदी रहती है। ऐसे में रविवार शाम से ही उन्हें रोक दिया गया। सोमवार दिन के समय वह दिल्ली में पाबंदी के चलते नहीं जा पाएंगे। ऐसे में सोमवार रात को ही वह जा सकेंगे।
मंगलवार शाम फिर से रोका जाएगा प्रवेश
दिल्ली में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक मंगलवार शाम पांच बजे से फिर शुरू हो जाएगी। बुधवार दोपहर एक बजे के बाद ही वाहनों की एंट्री खुलेगी। लेकिन अब पुलिस ने सबक लेते हुए पानीपत से हलदाना बार्डर पर ही भारी वाहनों को रोकने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


दिल्ली में फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते वाहनों को रोका गया है। इसके चलते ही जाम की स्थिति बन गई थी। रात को ही हाईवे पर जाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। वाहनों को रोकने के लिए निर्देश दिल्ली से मिले थे। भारी वाहनों को पानीपत या करनाल में ही रोक दिया जाए तो जाम की स्थिति को बनने से रोका जा सकता है। अब पानीपत पुलिस से संपर्क कर 14 अगस्त को भारी वाहनों को पीछे ही रोका जाएगा।
- मुकेश जाखड़, डीएसपी मुख्यालय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें