फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्वास्थ्य मेले में 1584 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच

Tue, 23 Sep 2025 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 37: सोनीपत के दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में लगाए गए शिव
विज्ञापन
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 1584 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य मेले में लगाई गई स्टाल का निरीक्षण किया। अभियान के तहत 2 अक्तूबर तक स्वास्थ्य जांच, निशुल्क के नेत्र जांच, रक्तदान शिविर व अन्य स्वास्थ्य संबंधित जांच शिविर आयोजित होंगे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महिलाएं अपने कामों में व्यस्त रहती हैं। ऐसे में स्वास्थ्य कैंप लगाए जा रहे हैं, वह अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य करवाएं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. ज्योत्सना ने बताया कि इन कैंपों में महिलाओं के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श और आवश्यक दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इनमें विशेष रूप से एनीमिया, स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, ब्लड प्रेशर, मधुमेह और अन्य सामान्य बीमारियों की स्क्रीनिंग की जा रही है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं की मदद से ग्रामीण क्षेत्रों तक भी इस पहल को पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें