फोटो 38: सोनीपत में आयोजित राज्य स्तरीय रोल बॉल प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित करते हरि
- फोटो : samvad
सोनीपत। हरियाणा रोल बॉल एसोसिएशन की ओर से गांव खेवड़ा में अंडर-14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए राज्यस्तरीय रोल बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने किया। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास करने वाला खिलाड़ी हर हाल में सफल होगा। खेल में हार-जीत होती रहती है, कभी भी खिलाड़ी व टीम को निराश नहीं होना चाहिए।
प्रतियोगिता के दौरान 18 जिलों से लड़कों की टीम और सात जिलों से लड़कियों ने टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया। इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए सोनीपत के लड़कों की टीम कांस्य जीता। लड़कियों की टीम ने फाइनल मुकाबले में रजत पदक जीता। रोल बॉल एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के महासचिव रणबीर सिंह ने सभी टीमों को बधाई दी। इस दौरान सोनीपत के अंतरराष्ट्रीय मेडलिस्ट खिलाड़ी अंशिका व रैना को सम्मानित किया गया।
विधायक ने कहा कि रोल बाॅल एसोसिएशन सोनीपत ने खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को तराशने के लिए उचित मंच दिया है, इस मंच से प्रदेश को अनेक खिलाड़ी मिलेंगे जो राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। इस दौरान विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र छिक्कारा, पवन गर्ग प्रधान, रणबीर सिंह, मनीष नैन कोच, विपिन, प्रवीन वर्मा, मास्टर दिलबाग भी मौजूद रहे।