फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कक्षा 10वीं अंग्रेजी विषय का 157 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में एक परीक्षा केंद्र के बाहर मौजूद विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) व केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं चल रही हैं। वीरवार को हरियाणा बोर्ड ने 71 केंद्रों पर कक्षा 10वीं के अंग्रेजी विषय की परीक्षा ली। इस दौरान 15,496 विद्यार्थियों ने पेपर दिया जबकि 157 अनुपस्थित रहे। जिले में नकल का कोई नकल का मामला सामने नहीं आया है। वहीं, सीबीएसई ने कक्षा 12वीं की मनोविज्ञान विषय की परीक्षा ली।
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। सीसीटीवी की निगरानी में पेपर लिया गया। परीक्षा को लेकर केंद्रों पर चहल-पहल का माहौल रहा। सुबह से लेकर दोपहर तक केंद्रों के बाहर विद्यार्थियों व अभिभावकों की भीड़ रही। कड़ी जांच के बाद सुबह 11:30 बजे के बाद विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया।
उधर जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग ने परीक्षा को शांतिपूर्ण व नकल रहित संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखे गए। केंद्रों के बाहर जहां काफी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें