फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गुजरात से घर लौट रहा युवक ट्रेन से गिरा, मौत

Fri, 06 Mar 2026 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरने से करनाल जिले के गांव चोरकरसा निवासी राजेश कुमार (40) की मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ काम के सिलसिले में गुजरात गए थे। वह बांद्रा-चंडीगढ़ एक्सप्रेस से साथियों के साथ लौट रहे थे। वह ट्रेन में दरवाजे के पास खड़े थे।
विज्ञापन

अचानक पैर फिसल और नीचे गिर गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें लगीं जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद उनके साथ यात्रा कर रहे दोस्तों ने ट्रेन की चेन खींचकर रुकवाई और मामले की सूचना रेलवे पुलिस को दी।
विज्ञापन

जानकारी मिलने के बाद गन्नौर जीआरपी चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें