फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्केटिंग बोर्ड की चेयरपर्सन कृष्णा गहलावत का एक वर्ष के लिए बढ़ाया कार्यकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्केटिंग बोर्ड की चेयरपर्सन कृष्णा गहलावत का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। मार्केटिंग बोर्ड की चेयरपर्सन कृष्णा गहलावत के कार्यकाल को एक वर्ष के लिए बढ़ाने पर समर्थकों ने खुशी मनाई। इस पर चेयरपर्सन कृष्णा गहलावत ने पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, सीएम मनोहर लाल व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का आभार जताया।
विज्ञापन

मार्केटिंग बोर्ड की चेयरपर्सन कृष्णा गहलावत ने कहा कि उन पर पुन: विश्वास जताने पर वह आगे भी खरा उतरेंगी। उनका तीन वर्ष का कार्यकाल फरवरी माह में पूरा होने जा रहा था। ऐसे में उनके कार्यकाल को एक वर्ष के लिए और बढ़ा दिया गया है। प्रदेश सरकार की ओर से उनको इस संदर्भ में लिखित पत्र भी भेजा गया है। चेयरपर्सन कृष्णा गहलावत ने कहा कि वह किसानों व व्यापारियों के बीच कड़ी का काम कर रही हैं। किसानों की भलाई उनकी प्राथमिकता है। किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। साथ ही व्यापारियों के हितों का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। किसानों व व्यापारियों के बीच बेहतरीन तालमेल स्थापित करके आगे बढ़ रही हैं, जिससे दोनों वर्गों में खुशी व संतुष्टि है। इस दौरान मार्केट कमेटी के चेयरमैन कुलदीप नांगल व जिला पार्षद नंदकिशोर चौहान ने कृष्णा गहलावत को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें