फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन से मिलने वाले पैसों से होगा यमुना किनारे गांवों के शिवधाम का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
खनन से मिलने वाले पैसों से होगा यमुना किनारे गांवों के शिवधाम का निर्माण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। डीसी विनय सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री खनिज कल्याण योजना के तहत यमुना किनारे के साथ लगते गांवों में विकास किया जाएगा। इसके तहत गांवों में बुनियादी सुविधाओं, रास्तों व अन्य कार्यों पर खनन से मिलने वाला पैसा खर्च किया जाएगा। पहले चरण में यमुना किनारे के गांवों के शिवधामों का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन

डीसी विनय सिंह ने बताया कि जिले में यमुना नदी पर 14 खनन क्षेत्र हैं, जिनमें से आठ चालू हैं। मीटिंग में तय किया गया कि योजना के तहत पहले चरण में यमुना किनारे गांवों में शिवधामों का निर्माण किया जाएगा। इनमें खासकर उन स्थानों का चयन होगा, जहां बरसात में पानी भर जाता है व अंतिम संस्कार करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान डीडीपीओ नरेंद्र धनखड़, डीईओ जिले सिंह शर्मा, डीएफओ राजेश शर्मा, जिला खनन अधिकारी जगदीश चंद्र, पंचायती राज के एक्सईएन यशवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें