राज्य स्तरीय वुशु कराटे में पदक विजेता खिलाड़ियों का स्वागत
फोटो 03- प्रताप स्कूल में वुशु खिलाड़ियों का स्वागत करते शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। झज्जर के बेरी में 3-4 नवंबर को राज्यस्तरीय सब जूनियर वुशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां प्रताप स्पोट्र्स क्लब के खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण समेत 6 पदक जीते। खिलाड़ियों में चिराग, दीपक व दीपिका ने स्वर्ण, मनदीप ने रजत, यश व नेहा ने कांस्य पदक जीते। दूसरी ओर 29 से 31 अक्तूबर को गुरुग्राम में हुई राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में छात्रा राखी ने 22 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीता। इसके साथ ही पलक, अंकिता, खुशी, पलक व अंशल कुमार ने जिले का प्रतिनिधित्व किया। सभी विजेता खिलाड़ियों का विद्यालय में पहुंचने पर प्रबंधक ओमप्रकाश दहिया, प्राचार्य धर्मप्रकाश आर्य, दलेल मान सिंह, प्राइमरी प्रभारी दया दहिया, कोच पूजा गुलिया, विनोद गुलिया, जगमेंद्र पांचाल व पीटीआई मोनिका ने स्वागत किया।