फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री की पुश्तैनी हवेली में खुली डिस्पेंसरी

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री की पुश्तैनी हवेली में खुली डिस्पेंसरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। आयुष विभाग ने आनंदपुर गांव में केंद्रीय संसदीय मामलों के राज्यमंत्री की पुश्तैनी हवेली में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी शुरू कर दी है। डिस्पेंसरी के चालू होने से गांव आनंदपुर के साथ झरोठ, रोहट सहित आस-पास के कई गांव के मरीज को इलाज मिलना शुरू हो गया है। अपने पिता की इच्छा को पूरा करने को केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने पुश्तैनी हवेली आयुष विभाग को दान दी। इसमें रोजाना 50 से ज्यादा मरीजों की ओपीडी हो रही है। अब ग्रामीणों को शहर में इलाज करने के लिए निजात मिल सकेगी।
हवेली में केंद्रीय राज्य मंत्री के दादा करते थे व्यापार
केंद्रीय संसदीय मामलों के राज्यमंत्री विजय गोयल ने एक अप्रैल 2015 को गांव आनंदपुर स्थित पुश्तैनी हवेली दान देने के लिए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को पत्र लिखा था। उन्होंने लिखा था हवेली में उनके दादा लाल खेमचंद बैठकर व्यापार करते थे। इस कारण उस हवेली को दुकान के नाम से पूरा गांव जानता है। मंत्री ने कहा कि उनके पिता चरती लाल गोयल की इच्छा है कि दुकान के नाम से प्रसिद्ध इस हवेली में एक एलोपैथी, होम्योपैथी या आयुर्वेदिक औषधालय को बनाया जाए। गांव में औषधालय खुलने से ग्रामीणों को शहर की तरफ इलाज करवाने के लिए नहीं भागना पड़ेगा।
विज्ञापन


पंचायती राज विभाग बनाएगा बिल्डिंग
आयुष विभाग के मुख्यालय से आए अधिकारियों ने पुश्तैनी हवेली का जायजा लिया और हवेली के अंदर डिस्पेंसरी शुरू कर दी है। डिस्पेंसरी के लिए नई बिल्डिंग बनाने को पंचायती राज विभाग नेे 15.56 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेजा हुआ है। बजट जारी होने पर भी मंत्री की पुश्तैनी हवेली को तोड़कर नई इमारत का निर्माण भी किया जाएगा।
विज्ञापन


विभाग की ओर से गांव आनंदपुर में केंद्रीय संसदीय मामलों के राज्यमंत्री विजय गोयल की पुश्तैनी हवेली में डिस्पेंसरी शुरू कर दी है। अब वहां के लोगों को शहर में इलाज के लिए शहर में नहीं आना पड़ेगा।
डॉ. सतीश खटकड़, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें