लिवासपुर गांव में आयोजित शिविर में ग्रामीण की नेत्र जांच करते चिकित्सक। स्रोत : संस्था
सोनीपत। लिवासपुर गांव की एससी चौपाल में शनिवार को निशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर में 151 ग्रामीणों ने जांच कराई। यह शिविर मां भारती जनसेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में लगाया गया जिसमें महावीर इंटरनेशनल, दिल्ली और गेल गैस का विशेष सहयोग रहा।
शिविर में 6 ग्रामीणों में आंख के ऑपरेशन की आवश्यकता मिली जिसका निशुल्क ऑपरेशन महावीर इंटरनेशनल संस्था कराएगी। इसके अलावा 76 जरूरतमंद ग्रामीणों को निशुल्क चश्मे एवं दवाइयां वितरित की गईं।
इस दौरान कारगिल युद्ध में भाग ले चुके पूर्व सैनिक सूबेदार धर्मवीर भगवान, प्रेम गौतम, देवेंद्र गौतम, महावीर नंबरदार, निर्मला, जितेंद्र शर्मा, जोगिंद्र, मोहित राठधना आदि ने विशेष योगदान दिया।