फोटो : सोनीपत के अग्रवाल धर्मशाला, गुड़ मंडी में शिविर में नेत्र जांच कराने पहुंचे लोग। स्रोत:
सोनीपत। दी महाराजा अग्रसेन समिति ने मंगलवार को अग्रवाल धर्मशाला, गुड़ मंडी में 48वां निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया। दिल्ली स्थित वेणु आई इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर की टीम ने 150 लोगों की आंखों की जांच की। इनमें से 16 मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए दिल्ली भेजा गया। अन्य नेत्र रोगियों को मौके पर निशुल्क दवाइयां व अर्णव ऑप्टिशियन से चश्मे मिले।
वर्मा लैब ने मरीजों की शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच भी निशुल्क की। समिति के प्रधान टीकाराम मित्तल ने बताया कि यह शिविर हर माह के पहले मंगलवार को लगता है। मीडिया प्रभारी डॉ. राजेश गुप्ता ने कहा कि समिति सदस्य सेवा भाव से यह अभियान चला रहे हैं। कैंप इंचार्ज प्रदीप गोयल ने स्कूलों में भी बच्चों की आंखों की जांच की जानकारी दी। इस अवसर पर अनेक सदस्य मौजूद रहे।