फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 15 सितंबर तक घर-घर होगी कुष्ठ रोगियों की पहचान, 424 टीमें तैनात

विज्ञापन
फोटाे: सोनीपत में चलाए गए अ​भियान के दौरान महिला को कुष्ठ राेग से बचाव की जानकारी देती आशा वर्क
विज्ञापन
सोनीपत। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार से घर-घर कुष्ठ रोग जांच अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान 424 टीमें संदिग्ध मरीजों की पहचान करेंगी। जिले में वर्तमान में 32 कुष्ठ रोगी हैं। स्वास्थ्यकर्मियों को रोग के लक्षण पहचानने का प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर शरीर पर सफेद चकत्ते, सुन्नपन और गर्म-ठंडे का अहसास न होने जैसे लक्षणों की जांच करेंगे। संदिग्ध मरीजों को संबंधित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुलाकर जांच और उपचार कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कुष्ठ रोग में प्रभावित हिस्से पर नुकीली वस्तु चुभने पर दर्द का अहसास नहीं होता।
-
कुष्ठ रोगियों की पहचान के लिए घर-घर जाकर कुष्ठ रोग जांच अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्यकर्मी लक्षण के आधार पर कुष्ठरोगियों की पहचान करेंगे। यह अभियान जिलेभर में 15 सितंबर तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. तरुण यादव, उप सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें