फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राई में 150 बेड के ईएसआई अस्पताल बनेगा, रियायत दर पर मिली जमीन

Thu, 24 Jul 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले दो लाख से ज्यादा श्रमिकों को उपचार की सुविधा देने के लिए राई में 150 बेड का आधुनिक ईएसआई अस्पताल बनाया जाएगा। सेक्टर-38 की 6.35 एकड़ जमीन को सरकार ने 75 फीसदी रियायती दर पर आवंटित की है।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी) को मंजूरी दी है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की ओर से भवन का निर्माण किया जाएगा।
प्रदेश सरकार की तरफ से 23 फरवरी 2024 को जारी किए गए बजट में ईएसआई अस्पताल की सौगात दी गई थी। विधायक कृष्णा गहलावत ने बताया कि राई औद्योगिक क्षेत्र में ईएसआई अस्पताल बनाने के लिए भूमि की कीमत 106.78 करोड़ थी, लेकिन इसे सिर्फ 26.70 करोड़ में ईएसआईसी को प्रदान किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिस जमीन पर अस्पताल बनाया जाएगा उसकी कीमत बिना छूट के 41550 रुपये प्रति वर्ग मीटर थी। अब रियायत दर पर मिलने के बाद 10387 रुपये प्रति वर्ग मीटर ईएसआईसी को दी है।
अस्पताल बनने से न केवल राई बल्कि सोनीपत, कुंडली, मुरथल, समालखा और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले लाखों श्रमिकों और उनके परिवारों को सीधा लाभ होगा। स्वास्थ्य सेवाओं का यह केंद्र अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। इसमें आपातकालीन सेवाएं, ऑपरेशन थिएटर, प्रयोगशाला सहित अन्य सुविधाएं होंगी।
ईएसआई अस्पताल के लिए औद्योगिक क्षेत्र में 75 फीसदी रियायत दर पर ईएसआईसी को जमीन देने की मंजूरी दे दी है। अस्पताल बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा। -रोहित देशवाल, संपदा अधिकारी, एचएसआईआईडीसी।

मुख्यमंत्री ने ईएसआई अस्पताल को जमीन भी रियायत दर पर देने का प्रावधान करके हलके की जनता को राहत दी है। आसपास के लाखों श्रमिकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। -कृष्णा गहलावत, विधायक, राई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें