फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सुरक्षित जननी माह में 15 हजार गर्भवतियों की होगी जांच

Tue, 01 Jul 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 1 से 31 जुलाई तक सुरक्षित जननी माह का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को, विशेषकर ज्यादा जोखिम वाली गर्भवती की समय पर पहचान, जांच, परामर्श एवं उचित उपचार सुनिश्चित करना है। इस दौरान 15 हजार गर्भवतियों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

सुरक्षित जननी माह सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उपमंडल नागरिक अस्पताल, जिला नागरिक अस्पताल, ईएसआई अस्पताल व बीपीएस मेडिकल काॅलेज अस्पताल खानपुर कलां में मनाया जाएगा। इस दौरान सभी गर्भवती की एंटी नेटल केयर (एएनसी) जांच, रक्त जांच, अल्ट्रसाउंड, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन स्तर, वजन व शुगर की जांच की जाएगी।
साथ ही जिन गर्भवती को विशेष देखभाल की आवश्यकता है, उन्हें उच्च केंद्रों पर रेफर कर उपचार दिया जाएगा। इस माह में सभी आशा कार्यकर्ता गांव स्तर पर गर्भवती को चिह्नित कर स्वास्थ्य केंद्रों पर लाने का कार्य करेंगी। उनको जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जैसी विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
सुरक्षित जननी माह में लगभग 15 हजार गर्भवती महिलाओं की जांच की जाएगी। उन्हें आवश्यकतानुसार परीक्षण व उपचार उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे माता व शिशु दोनों को सुरक्षित रखा जा सके। -जितेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी, मातृत्व स्वास्थ्य अभियान।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें