फोटो: सोनीपत के गोहाना बस अड्डा परिसर में खड़ी बसें। संवाद
सोनीपत/गोहाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद में ईको फ्रेंडली रैली करेंगे, जिसमें पेट्रोल व डीजल वाहन बंद रहेंगे। सोनीपत डिपो की 15 ई-बसें रैली में लगाई गई हैं। इससे 16 व 17 जुलाई को सोनीपत के गोहाना, कुंडली बॉर्डर, गन्नौर व पानीपत रूट पर ई-बस सेवा बंद रहेगी। गोहाना से सोनीपत 20 बसें मंगाई गई हैं।
प्रशासन स्कूल बसों से कार्यकर्ताओं को भेजेगा, रोडवेज बसें विद्यार्थियों के लिए होंगी। पीएम मोदी शुक्रवार को जींद से सोनीपत रेलमार्ग पर देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। वे कई विकास योजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। बसों के रैली में जाने से लोकल व लंबे रूटों पर सेवा प्रभावित होगी। रोडवेज अधिकारियों ने यात्रियों को शुक्रवार को अनावश्यक यात्रा टालने की सलाह दी है, क्योंकि लोकल रूटों पर बसें कम चलेंगी।
-
प्रधानमंत्री की ईको फ्रेंडली रैली को लेकर सरकार के आदेश पर 14 ई-बसों को वीरवार सुबह जींद भेजा जाएगा। एक ई-बस जिला प्रशासन के पास रहेगी। ऐसे में दो दिन ई-बसों का संचालन रूटों पर बंद रहेगा। वहीं शुक्रवार को रोडवेज की साधारण बसें स्कूली बच्चों के लिए लगाई जाएंगी। इस बीच जिले के कई रूट बाधित रह सकते हैं।
संजय कुमार, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज सोनीपत