फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दुकान के बाहर रखा 1450 किलो लोहा चोरी

Wed, 01 Oct 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गुढ़ा चुंगी के निकट वेल्डिंग की दुकान से चोर 1,450 किलो लोहे के जाल व सरिया चोरी कर ले गए। दुकानदार ने शहर थाना में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


गुढ़ा चुंगी क्षेत्र निवासी प्रदीप ने शहर थाना में मुकदमा दर्ज कराया है कि उनकी चुंगी के निकट शिवम ट्रेडिंग कंपनी के नाम से दुकान है। वह वेल्डिंग का काम करते हैं। दुकान पर लोहे के जाल और सरिया रखे हुए थे।
विज्ञापन

ग्राहक के कहने पर उन्होंने जाल तैयार किया था। जाल व सरिया भारी होने के चलते उसे दुकान के बाहर शटर के पास रख दिया था। 15 सितंबर की रात को चोर उसे चुरा ले गए। वह सुबह दुकान पर गए तो चोरी का पता चला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें