मुरथल विवि में पीएचडी के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से, प्रवेश परीक्षा 21 जुलाई को
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि मुरथल में पीएचडी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 जून से शुरू होगी। 16 जुलाई आवेदन करने की अंतिम तिथि होगी। आवेदन फॉर्म से लेकर फीस तक ऑनलाइन रहेगा। 18 जुलाई से आवेदनकर्ता विवि की वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
वीसी प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने कहा कि 21 जुलाई को पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षाएं प्रारंभ हो जाएंगी। 23 जुलाई को सभी प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया जाएगा। 26 जुलाई से 1 अगस्त के मध्य डीआरसी की मीटिंग होगी। विवि 6 अगस्त को पीएचडी के लिए चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी करेगा। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त पीएचडी के लिए फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि होगी, जबकि 16 अगस्त से प्री पीएचडी की कोर्स वर्क की कक्षाएं प्रारंभ होंगी।
---
इन विभागों में हैं पीएचडी की सीट
वीसी प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने बताया कि पीएचडी के लिए बॉयोटेक्नोलॉजी में 9, बायोमेडिकल इंजीनियरिंग में 1, सिविल इंजीनियरिंग में 6, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में 11, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 14, इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में 18, मेकेनिकल इंजीनियरिंग में 27, फिजिक्स में 22, केमिस्ट्री में 18, मैथमेटिक्स में 7, मटीरियल साइंस एंड नैनो टेक्नोलॉजी में 2, एनर्जी एंड एंवायरमेंट स्टडीज में 2, इंग्लिश में 2, केमिकल इंजीनियरिंग में 5, मैनेजमेंट में 13 व आर्किटेक्चर में 8 सीटें हैं।