फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने सीएचसी का किया निरीक्षण, तीन चिकित्सक व तीन कर्मी मिले गैर हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने सीएचसी का किया निरीक्षण, तीन चिकित्सक व तीन कर्मी मिले गैर हाजिर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। एसडीएम विजय सिंह ने सोमवार दोपहर बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। यहां तीन चिकित्सक, दो स्वास्थ्य कर्मी और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गैर हाजिर मिले। इतना ही नहीं आयुष विभाग में एक्सपायरी डेट की दवाइयां भी मिलीं। वहीं उन्होंने अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर एसएमओ को फटकार भी लगाई और सफाई ठीक नहीं मिलने पर ठेकेदार को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

सीएचसी में सोमवार दोपहर बाद पहुंचे एसडीएम विजय सिंह को लेकर चिकित्सकों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जब एसडीएम ने हाजिरी रजिस्टर को चेक किया तो तीन चिकित्सक डॉ. सुमन, डॉ. सुनील व डॉ. तजेन्द्र गैर हाजिर मिले, जो समय से पहले ही अस्पताल से जा चुके थे। इस पर चिकित्सकों को स्पष्टीकरण देने के लिए निर्देश दिए। इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मचारी राजू, पिंकी व ठेके पर लगे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कैलाश भी गैर हाजिर मिले। जब एसडीएम विजय सिंह ने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तो वहां जगह-जगह गंदगी फैली हुई थी। सफाई नहीं होने से यहां आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर उन्होंने सफाई ठेकेदार को नोटिस जारी किया। जब वह आयुष विभाग के कार्यालय की तरफ गए और वहां पर दवाइयों को चेक किया तो उनमें कई दवाइयां एक्सपायरी डेट की मिलीं। इस पर उन्होंने एसएमओ को फटकार लगाई। एसडीएम ने कहा कि अस्पताल में किसी प्रकार अव्यवस्था सहन नहीं की जाएगी। वे इस बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें