फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने मुझ पर घर से भागने का दबाव बनाया, मैने मना किया तो थप्पड़ मार दिया, इसलिए मैने मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी ने मुझ पर घर से भागने का दबाव बनाया, मैने मना किया तो थप्पड़ मार दिया, इसलिए मैने मारी गोली
विज्ञापन

-मटिंडू गांव में एक सप्ताह पहले तबेले में सोए युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में नया मोड़
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। गांव मटिंडू में तबेले में सोए युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मंगलवार को नया मोड़ आ गया है। हत्या के दिन जहां प्रेम प्रसंग में लड़की के परिजनों पर मुकदमा दर्ज हुआ था, वहीं अब पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस दावा कर रही है कि युवक ने लड़की पर घर से भागने का दबाव बनाया, जिसको लेकर कहासुनी में लड़की को थप्पड़ भी मारा। इस कारण ही लड़की ने प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से चूड़ी टूटी मिलने के साथ ही कॉल डिटेल के आधार पर हत्यारोपी तक पहुंचने की बात कही है।
मटिंडू गांव में तबेले में 21 फरवरी की सुबह गांव के ही दीपक का शव मिला था। उसकी गोली मारकर हत्या की गई थी। उसके पिता समुंद्र ने गांव के ही चार लोगों पर उसके बेटे की हत्या किए जाने के आरोप लगाया था। समुंद्र ने कहा था कि गांव की ही एक लड़की उसके बेटे के पास फोन करती थी और उससे मिलने भी आती थी। उसके परिजनों को बताने पर उन्होंने उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। लड़की के पिता सुधीर, चाचा जोगेंद्र उर्फ जोगा, चचेरे भाई सरपंच राकेश और बीएसएफ के जवान विकास पर हत्या का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को उस लड़की को गिरफ्तार कर लिया। जिसको लेकर यह हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। थाना प्रभारी वजीर सिंह का दावा है कि दीपक व लड़की के बीच फोन पर बातचीत होती थी। दीपक ने लड़की को शादी से एक दिन पहले फोन पर कहा था कि हम यहां से भाग चलते हैं या फिर दोनों आत्महत्या कर लेते हैं। इस कारण वह आने से पहले अपने चचेरे विकास की पिस्टल ले आई थी। लड़की रात को दीपक के पास पहुंची तो दीपक ने उसे भाग चलने की बात कही। जिस पर लड़की ने मना कर दिया। ऐसे में दीपक ने उसे धमकी दी कि अगर ऐसा नहीं किया तो वह उसके परिवार को जान से मार देगा। जिस पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया और दीपक ने लड़की को थप्पड़ मार दिया। जिस पर लड़की ने पिस्टल से उसे गोली मार दी थी। पुलिस ने लड़की को कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया।
विज्ञापन

लड़की ने साधी चुप्पी
पुलिस जब लड़की को कोर्ट में पेश करने के लिए सोनीपत न्यायालय परिसर में लेकर आई तो उससे बातचीत का प्रयास किया गया। लड़की से हत्या के बारे में जानने का प्रयास किया गया तो उसने पूरी तरह से चुप्पी साधे रखी।
विज्ञापन

पुलिस के दावे पर उठ रहे सवाल
पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दावा किया है कि घटना स्थल से टूटी हुई चूड़ियां मिली थी। जिसके बाद लड़की पर शक गहरा गया था। साथ ही उसकी कॉल डिटेल की जांच की गई तो उसमें भी कई क्लू पुलिस के हाथ लगे हैं। लेकिन पुलिस के इन दावों पर इसलिए सवाल उठ रहे है कि जब पुलिस को उसी दिन इतने सबूत हाथ लग गए थे तो घटना का खुलासा करने में इतने दिन कैसे लग गए। जिससे यह भी सवाल उठ रहा है कि लड़की ने कहीं परिजनों को बचाने या किसी के दबाव में घटना को अंजाम देने की बात तो कबूल नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें