गोहाना। राजकीय कॉलेज बड़ौता में वीरवार को हरियाणा कोर्फबॉल टीम के चयन के लिए ट्रायल हुए। फेडरेशन कप के लिए 14 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इनमें सात लड़के और सात लड़कियां हैं।
विज्ञापन
हरियाणा कोर्फबॉल एसोसिएशन के सचिव प्रवीण कुमार ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों के नाम एसोसिएशन के अन्य सदस्यों की मंजूरी के बाद जारी किए जाएंगे। ट्रायल में प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ियों का जल्द कैंप लगाया जाएगा। इसके बाद टीम 10 अक्तूबर को पंजाब में होने वाले फेडरेशन कप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेगी। इस मौके पर चयन समिति के सदस्य प्रदीप कुंडू, श्रीभगवान, संदीप कुमार और पूजा रानी मौजूद रहे।