फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फर्जी ट्रेडिंग, टेलीग्राम बिजनेस और लिंक भेजकर तीन लोगों से 14 लाख ठगे

Thu, 25 Dec 2025 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन निवेश, घर बैठे कमाई और फर्जी आरटीओ चालान लिंक के नाम पर लोगों को लगातार निशाना बना रहे हैं। एक बार फिर तीन लोगों से 14 लाख रुपये से अधिक की ठगी की है। पीड़ितों की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 5.32 लाख ठगे

गांव बली ब्राह्मणान निवासी अमित शर्मा को व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए फ्री शेयर मार्केट क्लास का झांसा दिया गया। उन्हें ग्रुप में जोड़कर रोजाना ऑनलाइन क्लास के नाम पर निवेश के लिए उकसाया गया। शुरुआत में मोटे मुनाफे का लालच देकर भरोसा जीता गया। फिर फर्जी ट्रेडिंग एप व वेबसाइट के माध्यम से अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए गए। उनसे 5,31,902 रुपये की राशि ठग ली गई।

बिजनेस का झांसा देकर युवती से 3.73 लाख की ठगी

गन्नौर की रहने वाली कीर्ति को टेलीग्राम पर होटल-रेस्टोरेंट को ऑनलाइन लाइक करने के नाम पर कमाई का ऑफर मिला। शुरुआत में भरोसा दिलाने के लिए उनके खाते में छोटी-छोटी रकम ट्रांसफर की गई। इसके बाद बिजनेस पॉइंट बढ़ाने और अकाउंट फ्रीज होने का डर दिखाकर उनसे अलग-अलग खातों में 3.73 लाख डलवा लिए। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो ठगों ने मना कर दिया और संपर्क बंद कर दिया।
विज्ञापन


आरटीओ चालान लिंक भेजकर किया मोबाइल हैक, 5 लाख उड़ाए
गोहाना निवासी सुंदर लाल को व्हाट्सएप पर आरटीओ चालान से संबंधित एक लिंक भेजा गया। जब उन्होंने लिंक पर क्लिक किया तो उनका मोबाइल हैक हो गया। ठगों ने उनके बैंक खाते से एफडी तुड़वाकर 5 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित को तब जानकारी मिली जब खाते से पैसे कटने का मैसेज आया।

-गारंटी से मुनाफा, घर बैठे कमाई के दावों पर भरोसा न करें। किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी सत्यता जांच लें। ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें। सावधानी ही बचाव है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बसंत, प्रभारी साइबर थाना सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें