फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गोदाम से 1373 पेटी अवैध शराब बरामद, लिखा था -सिर्फ चंडीगढ़ में बिक्री के लिए

विज्ञापन
फोटो :38: सोनीपत के मुरथल स्थित गोदाम पर मिली शराब के पास खड़ा पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 से मुरथल विवि की तरफ जाने वाली सड़क पर बने गोदाम पर छापा डालकर क्राइम यूनिट सेक्टर-3 व आबकारी विभाग की टीम ने भारी मात्रा में रखी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से करीब 23.27 लाख रुपये कीमत की 1373 पेटी शराब बरामद की है। पुलिस ने मामले में गोदाम मालिक व शराब ठेकेदार समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शराब के मिलावटी व गलत तरीके से तैयार किए जाने का भी अंदेशा है।
विज्ञापन


क्राइम यूनिट सेक्टर-3 में नियुक्त एएसआई हनीफ ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह सोमवार तड़के अपनी टीम के साथ मुरथल के पास गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि मुरथल निवासी रविंद्र ने अपने साथी प्रदीप ठेकेदार व अन्य के साथ मिलकर झिलमिल ढाबा के पीछे विश्वविद्यालय मार्ग पर गोदाम बना रखा है। इसमें अवैध रूप से शराब को रखा गया है। साथ ही कैंटर भी शराब भरी है। जिस पर टीम ने आबकारी विभाग के आबकारी एवं कराधान अधिकारी अभिमन्यु व विभाग के निरीक्षक संदीप को बुलाया।
पुलिस व आबकारी विभाग की टीम गोदाम में पहुंची तो वहां कैंटर व गोदाम के अंदर भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। टीम ने वहां से 1373 पेटी अंग्रेजी व देशी शराब बरामद की। इसमें करीब 563 पेटी अंग्रेजी शराब है। शराब की कीमत 23.27 लाख रुपये है। पुलिस को छापे के दौरान कोई व्यक्ति नहीं मिला। पुलिस ने शराब व कैंटर को कब्जे में ले लिया है। मामले में आबकारी व धोखाधड़ी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन




अंदेशा... मिलावटी व गलत तरीके से तैयार की गई हो सकती है शराब

अंदेशा है कि बरामद की गई शराब मिलावटी व गलत तरीके से तैयार की गई हो सकती है। इसे लेकर भी पुलिस टीम जांच करेगी। वहीं, शराब पर सिर्फ चंडीगढ़ में बिक्री के लिए लिखा हुआ है। शराब को बिना लाइसेंस व परमिट के रखा गया था। पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी की धारा को भी जोड़ा है।
विज्ञापन


-गोदाम के अंदर भारी मात्रा में शराब बरामद की है, जिसमें मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जाएगी।

-इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, मुरथल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें