फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रोहतक-पानीपत हाईवे पर सेक्टर-13-14 में बनेगा 132 केवी पावर हाउस

Thu, 02 Jan 2025 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। बिजली निगम की ओर से रोहतक-पानीपत हाईवे स्थित सेक्टर 13-14 में 132 केवी क्षमता का पावर हाउस बनाया जाएगा। पावर हाउस के लिए बिजली निगम ने हुडा विभाग से जमीन की मांग है, ताकि चिह्नित जगह पर पावर हाउस बनाने की प्रक्रिया शुरू की जा सके। साथ ही गोहाना में दोनों सेक्टरों को विकसित करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।बिजली निगम ने दोनों सेक्टरों के विकसित होने से पहले बिजली आपूर्ति की व्यवस्था करने के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है, ताकि यहां बिजली का पावर हाउस बनाकर तार बिछाने का काम शुरू किया जा सके। इसके बाद शहरवासियों को सेक्टर 13-14 में बिजली आपूर्ति को लेकर परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। अधिकारियों ने रोहतक-पानीपत हाईवे स्थित सेक्टर 13-14 में जमीन चिह्नित करने के लिए हुडा विभाग को पत्र भेजा है। जगह की निशानदेही होने की बाद बिजली निगम की ओर से आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

637 परिवारों को आवंटित किए गए हैं प्लॉट
प्रधानमंत्री आवास योजना की तर्ज पर हरियाणा सरकार ने शहर वासियों को प्लॉट आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गोहाना में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत 24 जून 2024 को गोहाना के सेक्टर-7 स्थित सामुदायिक केंद्र में ड्रॉ निकाला गया था। इसमें 637 परिवारों को सेक्टर 13, 14 व 16 में प्लाॅट आवंटित किए गए हैं। इसके लिए पिछले साल ही आवेदन मांगे गए थे। पात्रों ने फरवरी 2024 में ऑनलाइन माध्यम से प्लॉट का पंजीकरण करवाया था। जिन परिवारों को प्लाॅट आवंटित किए हैं, उनमें घुमंतू जाति, विधवा श्रेणी व अनुसूचित जाति के परिवार शामिल हैं।

सेक्टर 13-14 में 132 केवी क्षमता का पावर हाउस बनाने के लिए हुडा विभाग को पत्र भेजा गया है। पत्र के माध्यम से विभाग से जगह चिह्नित करने की मांग की गई है। जगह की निशानदेही होने के बाद पावर हाउस बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राज सिंह सिंहमार, कार्यकारी अधिकारी, बिजली निगम, गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें