फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने डीएपी खाद पर अतिरिक्त अनुदान देने के फैसले का स्वागत किया

Thu, 02 Jan 2025 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने केंद्र सरकार की ओर से डीएपी खाद पर अतिरिक्त अनुदान देने के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सरकार के फैसले से अब किसानों को 50 किलो डीएपी का बैग 1350 रुपये में ही मिलेगा। उन्होंने कहा कि विदेशी मार्केट में खाद की बढ़ती हुई कीमतों को लेकर केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है। इससे किसानों को खाद पिछले दामों पर ही मिल सके। उसमें कोई बढ़ोतरी न हो। उन्होंने प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि, शांति, उल्लास और सभी के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है। उन्होंने नए वर्ष में प्रदेशवासियों से आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें