फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल 16 दिसंबर को करेंगे सोनीपत में स्कूल अस्पताल रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
केजरीवाल 16 दिसंबर को करेंगे सोनीपत में स्कूल अस्पताल रैली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। राठधना रोड पर आम आदमी पार्टी के कार्यालय में शनिवार को पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मीटिंग हुई। जहां दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की सोनीपत में 16 दिसंबर की स्कूल अस्पताल रैली को लेकर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

आप के बदरपुर दिल्ली से विधायक एनडी शर्मा ने कहा कि रैली के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को न्यौता देना है और रैली में भारी संख्या में लोगों को लाकर उसे सफल बनाना है। लोकसभा प्रभारी प्रदीप लोहान ने कहा की सभी को घर-घर जाकर दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार के द्वारा स्कूलों व अस्पतालों में किए गए कार्यों को बताना है और लोगों को रैली में लेकर आना है। लोकसभा संगठन मंत्री अनिल तुषीर ने कार्यकर्ताओं को रैली को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के अंदर सबसे ज्यादा कार्य करके दिखाए हैं। दिल्ली के अंदर स्कूलों व अस्पतालों की कायापलट कर दी और आम आदमी को सीधा फायदा पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें