फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नागरिक अस्पताल पहुंचे 13 नए आईसीयू बिस्तर, गंभीर बीमारियों के मरीजों को मिलेगी राहत

Fri, 07 Feb 2025 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 07: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में पहुंचे आईसीयू बिस्तर। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने को लगातार पहल की जा रही है। अस्पताल में 13 नए बिस्तर पहुंचे हैं। अब गंभीर बीमारियों के मरीजों को राहत मिल सकेंगी। गहन चिकित्सा यूनिट (आईसीयू) बिस्तर के लिए मरीजों को निजी अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इन बिस्तरों को जल्द ही इंस्टाॅल करा दिया जाएगा। जिला नागरिक अस्पताल में फिलहाल काफी सुविधाओं का अभाव है। गंभीर मरीजों को चिकित्सकों की ओर से पीजीआईएमएस रोहतक या बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर कलां रेफर करना पड़ता है। अब मरीजों के बेहतर इलाज के लिए विभिन्न योजनाओं को लागू किया जा रहा है। मरीजों को नागरिक अस्पताल से आईसीयू के लिए रेफर नहीं करना पड़े, इसके लिए अस्पताल में 13 आईसीयू बिस्तर पहुंचे हैं। यह बिस्तर कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व ( सीएसआर ) के माध्यम से मिले है। इन आईसीयू बिस्तरों को इंस्टॉल करने बाकी है।
विज्ञापन

गंभीर मरीजों को नहीं करना पड़ेगा रेफर

नागरिक अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में आईसीयू बना रखा है। इसमें 10 आईसीयू बिस्तर रखे हुए हैं। अब 13 नए आईसीयू बिस्तर पहुंचे हैं। आईसीयू बिस्तर इंस्टॉल होने के बाद गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों का उपचार हो सकेगा। वर्तमान में आईसीयू बिस्तरों की कमी के चलते मरीजों को रेफर किया जाता है। इस स्थिति में कुछ तीमारदार मरीजों को निजी अस्पतालों में ले जाते हैं। वहां मरीजों के उपचार में हजारों रुपये खर्च होते हैं।
तीन साल पहले शुरू हुआ था आईसीयू
नागरिक अस्पताल में तत्कालीन सांसद रमेश कौशिक व तत्कालीन विधायक मोहनलाल बड़ौली ने 27 फरवरी 2022 को कोरोना काल के दौरान आईसीयू व 1000 एलपीएम के ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया था। अस्पताल में 1.66 करोड़ रुपये से स्थापित प्लांट से रोजाना 200 सिलिंडर ऑक्सीजन उत्पादन किया जाता है। अस्पताल में आईसीयू के लिए पीएम केयर्स फंड से चार वेंटिलेटर मिले थे। प्रदेश सरकार से नागरिक अस्पताल में 15 बिस्तर मिले थे इनमें 10 आईसीयू बिस्तर थे। अब सीएसआर के माध्यम से 13 आईसीयू बिस्तर मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जिला अस्पताल में 13 आईसीयू बिस्तर सीएसआर के माध्यम से मिले हैं। जल्द ही इन बिस्तरों को इंस्टाल कर दिया जाएगा।
- डॉ. संदीप लठवाल, उप चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें