गांव बैंयापुर में शनिवार शाम को 12वीं की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लिया और रविवार सुबह पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
बैंयापुर निवासी गांव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा 12वीं में पढ़ती थी। वह अपने तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उनके पिता ऑटो चलाकर परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। माता शनिवार शाम को दूध लेने घर से बाहर गई थी।
छोटे भाई व बहन बाहर गली में खेल रहे थे कि तभी वंशिका ने घर में फंदा लगा लिया। मां जब दूध लेकर घर लौटी तो घर के एक कमरे में बेटी को फंदे पर लटका हुआ पाया। उसने अपने पति को फोन करके घटना से अवगत कराया। मौके पर आकर सदर थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। लड़की ने फंदा क्यों लगाया, फिलहाल इस बारे में परिजन अभी कुछ नहीं बता पा रहे हैं।