गोहाना। हरियाणा में एचएसईबी डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने 11, 12, 13 अगस्त को तीन दिवसीय हड़ताल बुलाई है। यह बिजली निगम के निजीकरण और नई नीतियों के विरोध में है। संगठन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र भेजा। निजीकरण प्रस्तावों की वापसी और जेई पदोन्नति कोटा बढ़ाना उनकी मुख्य मांगें हैं। हड़ताल से पहले एसोसिएशन 30 जुलाई से 10 अगस्त के बीच राज्य के विभिन्न जिलों में मंत्रियों, सांसदों और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपेगी। संवाद