सोनीपत। श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। सोनीपत बस अड्डे से सालासर धाम तक शुरू की गई रोडवेज बस सेवा का ट्रायल पूरी तरह सफल रहा है। मंगलवार को इस बस को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।
जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालु राजस्थान स्थित सालासर धाम के दर्शन के लिए जाते हैं लेकिन अब तक सीधी बस न होने के कारण यात्रियों को रोहतक या भिवानी से बस बदलनी पड़ती थी। इससे समय और परेशानी दोनों बढ़ जाती थी।
श्रद्धालुओं की लगातार मांग को देखते हुए रोडवेज विभाग ने 20 दिसंबर को सोनीपत बस डिपो से सालासर धाम के लिए ट्रायल आधार पर बस सेवा शुरू की थी। 15 दिनों के सफल संचालन के बाद अब इसे नियमित करने का निर्णय लिया गया है।
सोनीपत से सालासर धाम तक बस सेवा का ट्रायल शुरू किया गया था। अब इसे नियमित किया जा रहा है। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए रोडवेज विभाग लगातार प्रभावी कदम उठा रहा है। -सुरेंद्र, एसएस, सोनीपत बस डिपो